बागपत नगर पालिका में चेयरमैन के हस्ताक्षर न होने के कारण नलकूप कर्मचारियों समेत अन्य कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन और मानदेय नहीं मिल पाया है। ईओ ने बताया कि भुगतान से जुड़ी फाइलें चेयरमैन के हस्ताक्षर के अभाव में लंबित हैं, जिससे वेतन वितरण रुक गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नलकूप कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे शहर की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी बीच पालिका कार्यालय से ईओ के नाम जिलाधिकारी कार्यालय से आई गोपनीय डाक के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने का मामला भी सामने आया है। ईओ ने गोपनीय दस्तावेज वायरल करने वाले की पहचान के लिए जांच के आदेश दिए हैं।