फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में धूमधाम से निकाली गई महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

बागपत शहर की कश्यप धर्मशाला में शनिवार को भगवान महर्षि कश्यप व महाराज निषादराज की जयंती के पर्व पर यज्ञ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 75 फूट का भगवा तिरंगा लेकर देश भक्ति के गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा कोर्ट रोड, सोनीपत रोड, बड़ौत रोड, राष्ट्र वंदना चौक, शौकत मार्किट, गांधी बाजार, सर्राफ बाजार से होते हुए धर्मशाला में संपन्न की गई। इस मोके पर धन्नू सिंह कश्यप, संजय कश्यप, जयकिशन कश्यप, दीपक कश्यप, सभासद भवीचंद कश्यप, सभासद सहदेव कश्यप, आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर वाजिदपुर गांव में भगवान महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप व हिंदू मुस्लिम एकता संगठन के अध्यक्ष अनंत भारद्वाज ने यात्रा का शुभारंम किया। जो गांव के विभिन्न मांगों से निकाली गई। जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद कश्यप, रामलाल कश्यप, राजकुमार कश्यप, पंकज कश्यप आदि मौजूद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें