फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: सपनों में मिले श्याम… दिल में बसाया, हाथों से बनाई कांवड़, 18 दिन में किया तैयार, हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला सोनीपत का नीशु

खाटू श्याम के अद्भुत आशीर्वाद की ये कहानी परचून की दुकान चलाने वाले एक आम युवक की है। सोनीपत निवासी नीशु पिछलें एक महीने से लगातार सपनों में खाटू श्याम के दर्शन कर रहा था। सपना बार-बार आता और हर बार श्याम उसे कांवड़ उठाने का संदेश देते। आखिरकार नीशु ने श्याम की प्रेरणा को सच मानकर 18 दिनों की मेहनत से खुद खाटू श्याम की एक विशेष कांवड़ तैयार की। कांवड़ बनाने के बाद वह हरिद्वार पहुंचा और वहां से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की। नीशु ने बताया हर रात खाटू श्याम मेरे सपनों में आते थे। एक दिन सपना इतना स्पष्ट था कि मैं समझ गया कि यह कोई संकेत नहीं, आदेश है। नीशु की यह अनोखी आस्था और मेहनत भक्तिभाव की मिसाल बन गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें