बागपत के रटौल क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते धान, आलू और सरसों की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है और वे परेशान हैं। किसानों ने उच्च अधिकारियों से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, बारिश के कारण क्षेत्र में संचालित कोल्हू भी बंद हो गए हैं, जिससे गन्ना किसानों की परेशानी बढ़ गई है।