फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-हर 32 मिनट में किसान आत्म हत्या कर रहा है

बागपत के बदरखा गांव में पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि देश में हर 32 मिनट में किसान आत्म हत्या कर रहा है लेकिन सरकार किसानों का कर्जा माफ नहीं कर रही है। सरकार ने कानून बनाया 14 दिन में गन्ना भुगतान करेंगी ओर अगर भुगतान नहीं करती है तो सरकार को उसका ब्याज देना चाहिए। जो मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही उस मिल पर कार्रवाई कर किसानों का भुगतान करें। अकेले बजाज वालों की 14 मिलें है, जब मिलें बंद होती हैं, करीब पांच हजार करोड़ किसानों का बकाया हैं पांच हजार करोड़ का मतलब है। एक प्रतिशत ब्याज लगाओ तो एक महीनें का ब्याज पचास करोड़ होता है जो एक पूंजीपति की जेब में चला जाता है । ऐसे अमीर और अमीर हो गया, गरीब और गरीब हो गया इसलिए संगठन की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें