गन्ना मूल्य बढ़ाने व ककड़ीपुर पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने की मांग क़ो लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेश पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यूपी मे गन्ने मूल्य बढ़ाने के लिए कहा था लेकिन अभी तक गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। सोमवार को बागपत कलेक्ट्रेट में 450 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग क़ो लेकर धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता व किसान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। इसके आलावा ककड़ीपुर पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव का लोगों के प्रति अभद्र व्यवहार करता है, उसे चौकी से हटाए जाने के लिए एसपी को ज्ञापन दिया गया।