फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन; डीएम से की शिकायत

बागपत जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला पूर्ति विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे आम जनता और छोटे व्यवसायी परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यालय में कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब हो जाती हैं और काम कराने के नाम पर अवैध धन की मांग की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि गैस एजेंसी संचालकों से दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से विभाग में व्याप्त अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें