बागपत जिले के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कॉलेज में बुधवार को वेटरन्स डे पर एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जिलों से आए पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों ने भाग लिया। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों ने बागपत में सैनिक स्कूल की स्थापना और अग्निवीर भर्ती शुरू किए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।