फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बिजली के खंभे में उतरा करंट, बैल की मौत; मालिक समेत तीन युवक झुलसे

बागपत शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में फूस वाली मस्जिद के पास शुक्रवार सुबह बिजली के खंभे में करंट उतरने से बुग्गी में बंधे बैल की मौत हो गई। हादसे में बैल का मालिक हसीन समेत तीन युवक करंट लगने से झुलस गए। हसीन के मुताबिक, वह बैल बुग्गी में गोबर लेकर खेत जा रहा था, तभी खंभे की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया, जिन्हें सभासद शहजाद समेत अन्य लोगों ने शांत कराया। हसीन ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें