बागपत जनपद के रटौल में पांची गांव के चौराहे के समीप बनिया वाली पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ते समय गिरने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए बालक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पांची निवासी 12 वर्षीय कक्षा 4 का छात्र नोमान पुत्र आसिफ देर शाम बच्चों के साथ पांची बागपत मार्ग पर बनिया वाली पर खेलने गया था। मिली जानकारी के अनुसार वहा से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बच्चों ने चढ़ने का प्रयास किया। इनमें नोमान ट्राली पर चढते समय उछल कर नीचे जा गिरा, जिससे देख वहा से गुजर रहे लोगों ने देखा तो भागकर बच्चों को देखा और उठाकर पांची निजि चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे बागपत के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। घर पर परिजनों को जैसे ही पता चली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो बुरा हाल है। नोमान बड़ागांव के स्याद्वाद स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। बच्चे की मौत के बाद गांव में गम का माहौल है। ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देने मे लगे हैं। वही परिजनों ने बगैर पुलिस सूचना के बच्चे को समीप के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।