फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत न्यूज: केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी, खामियां मिलने पर अधीक्षक को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सीएचसी बड़ौत में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और मरीजों से सीधी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई जानी। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां भी सामने आईं, जिन्हें सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। सीएचसी पर पहुंची उप निदेशक दीक्षा सचदेवा ने ओपीडी, पर्चा काउंटर, लैब, दवा वितरण, प्रसव कक्ष और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी में लाइन में खड़े शाहपुर निवासी महावीर से पूछा इलाज समय से मिल रहा है? डॉक्टर सुनते हैं आपकी बात?"। महावीर ने बताया कि डॉक्टर ठीक से देखते हैं, लेकिन कभी-कभी दवा बाहर से लेनी पड़ती है। वहीं नगर की रेखा से टीम ने पूछा कि "क्या महिला मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था है?। रेखा ने कहा कि स्टाफ मदद करता है, परंतु कभी-कभी इंतजार लंबा हो जाता है। कुछ खामियां मिलीं, दिए निर्देश टीम ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ की हाजिरी, दवाओं का स्टॉक रजिस्टर, और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कुछ जगह फाइल अपडेट न मिलने समेत अन्य खामियां चिन्हित की गईं। इन खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश अधीक्षक को दिए गए। कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह और शेष कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें