नेपाल में हुई एशिया कप में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर बागपत जनपद के पुरामहादेव गांव लौटने पर सृष्टि मलिक का परिजनों व लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नेपाल के पोखरा में 27 से 29 जून तक हुई इंटरनेशनल ओपन एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पुरा महादेव गांव की सृष्टि मलिक ने अंडर-12 में स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ी का बुधवार को गांव में पहुंचने पर परिजनों व लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूला माला पहनाकर स्वागत किया। सृष्टि मलिक के कोच अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह इससे पहले भी कई पदक जीत चुकी है।