बड़ौत में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मीरापुर रजबहे पर स्कूल की छुट्टी के बाद खूब हंगामा हुआ। लात-घूंसों और डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया गया कि बावली गांव के कुछ छात्र नगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध बड़ौत के छात्रों ने किया। इसी कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रों की पहचान कर रही है।