बागपत जनपद के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक का टायर फटने से सेब से भरा ट्रक पलटने से चालक सुशील और हेल्पर शिवम गंभीर घायल हो गएl घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गयाl नकुड सहारनपुर का रहने वाला सुशील कुमार नकुड के ही रहने वाले हेल्पर शिवम के साथ ट्रक में सेब की पेटिया भरकर देहरादून से कोलकाता जा रहा थाl ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेल स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक चलते ट्रक का टायर फट गयाl इससे ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जाकर पलट गयाl सिर में चोट लगने के साथ ही चालक और हेल्पर दोनों के हाथ भी टूट गएl पता लगने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवायाl पता लगने पर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल मे पहुंच गएl इसके बाद पुलिस ने क्रैन बुलवाकर पलटे ट्रक को सीधा करायाl बिखरे सेब की पेटियों को मार्ग से हटवायाl