फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ‘हेलमेट बचाएगा जान, OTP साझा करना पड़ सकता है भारी’, पुलिस की पाठशाला में SP ने किया जागरूक

अमर उजाला की ओर से बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध और पुलिस हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने की अहमियत बताते हुए कहा कि इससे सड़क हादसों में जान बचने की संभावना बढ़ती है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। एसपी ने डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल चेयरमैन कृष्णपाल सिंह और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने एसपी पूर्णेन्दु सिंह को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें