बागपत जनपद के अमीनगर सराय में तेड़ा गांव निवासी राकेश कश्यप को मंगलवार शाम गांव में ही सांड ने उठाकर पटक दिया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने प्रशासन से सांड को पकड़वाने की मांग की है। तेड़ा निवासी टिंकू ने बताया कि उनके ताऊ जी राकेश कश्यप सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में बस चालक थे। मंगलवार शाम घूमने के लिए खेतो की ओर गए थे। गांव में बिगड़ैल सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया । सांड का सींग जांघ में घुसने की वजह से बहुत ज्यादा खून निकला। घायल को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल लेकर गए जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के मरने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड ने पहले भी कई ग्रामीणों को घायल किया है। पशु चिकित्सक से सांड को पकड़वाने की मांग भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों में राकेश की मौत से आक्रोश व्याप्त है उन्होंने सांड से छुटकारा दिलाने की मांग की।