बागपत के पुराना कस्बे मे कल दो बजे से लाइट नहीं आने पर पुराना कस्बे के लोगों विधुत विभाग के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया l राकेश चौहान, खलीख बेग, रसीद बेग, गुलफाम, मोहनपाल, युसूफ, मोना, राजवती, अफसाना, रुखसाना आदि लोगों ने बताया पिछले एक सप्ताह से लाइट की समस्या हो रही है l पुराना कस्बे की लाइट शहर से जोड़ी जाए l ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है लेकिन समय पर काम नहीं होता l पानी के लिए गुजरान के लोग दूसरे मोहल्ले से पानी भर रहे है l पशुओं के लिए चारा नहीं काटा जा रहा है l लोगों ने चेतावनी दी है जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विधुत विभाग के कार्यलय पर धरना दिया जायेगा l