बागपत विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। निर्धारित समय के आधा घंटा बाद भी अफसर नहीं आए तो किसान भड़क गए। किसान दिवस का बहिष्कार करते हुए सभागार से बाहर निकल गए। इसके बाद नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एडीएम ने किसानों को समझाकर शांत कराया। किसान नेता हिम्मत सिंह का कहना है कि किसानों के मुद्दे पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।