फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री व भाजपा नेता

भगवानपुर नांगल गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंदिर परिसर में राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और विधायक योगेश धामा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नेताओं ने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है तथा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें