बागपत के अमीनगर सराय क्षेत्र के गांवड़ी गांव में उधार के रुपये मांगने पहुंचे एक दूध कारोबारी पर कथित तौर पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया। हमले में कारोबारी घायल हो गया, जिसका उपचार मेरठ में कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुत्ते के हमले का दृश्य दिखाई दे रहा है।