फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Baghpat: राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई की स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, जानें कितने लाख का हुआ नुकसान

खेकड़ा कस्बे में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित स्क्रैप की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई रविंद्र मालिक की गो ग्रीन के नाम से स्क्रैप फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं के गुबार उड़ने लगे। पता लगने पर कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक के साथ ही दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिए घंटों तक मशक्कत की। चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। करीब दो महीने पहले भी इसी फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर लाखों रुपए कीमत का स्क्रैप जल गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें