खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान स्थित कश्यप धर्मशाला में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने हवन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आहुति देकर परिवार की सुख शांति की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर राकेश कश्यप, शैंकी कश्यप, प्रदीप कश्यप, प्रमोद कश्यप, राम अवतार, सतीश कश्यप, मिंटू कश्यप मौजूद रहे।