बागपत के रमाला स्थित सूप गांव में हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे डाक कांवड़ियों का ग्रामीणों ने शिव मंदिर पर भव्य स्वागत किया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।