फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर नाजिम गोली लगने से घायल

Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 01:42 PM IST

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में शेखपुरा वन्य क्षेत्र में रविवार रात बिनौली पुलिस की एक गोकश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से शेखपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर गोकश नाजिम घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और तीन छुरे बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस ने रात में ही उपचार के लिए सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें