बागपत के खेकड़ा स्थित जगदीश प्रसाद कश्यप अपने बेटे सेवानिवृत्त फौजी सुभाष चंद कश्यप और पोते लक्ष्मण कश्यप के साथ हरिद्वार से जल लेकर आए। तीनों चाहते हैं कि देश में कांग्रेस की सरकार बने और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। इसी मन्नत के साथ ये कांवड़ लेकर आए।