फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ‘रूबीना को इंसाफ दो’ के पोस्टर लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बागपत के खड़खड़ी गांव की रूबीना हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने ‘रूबीना को इंसाफ दो’ के पोस्टर लेकर पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। रूबीना की बहन कोमल के अनुसार, उसकी बहन की हत्या कर शव बिजरौल गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस एक आरोपी अलीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ सुकन्या शर्मा ने परिजनों की बात सुनकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें