बड़ौत नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज का बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। एक माह से कक्षाओं में पंखे नहीं चलने पर करीब 2500 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर बिजरोल रोड पर जाम लगा दिया।