किशनपुर बराल निवासी शकुंतला ने एसपी क़ो तहरीर देते हुए बताया 11 जुलाई क़ो एक महिला ने बिना अनुमति उनका फोटो खींच लिया। मना करने पर चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर पीटा। रमाला थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न होने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।