फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Baghpat: सर्विस रोड के नीचे बना डाला नाला, धरने पर बैठे नगरवासी

बड़ौत नगरवासियों ने रविवार को बिनौली रोड पर धरना दिया और ओवरब्रिज के बराबर में बनी सर्विस रोड के नीचे ही नाला बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। आजाद नगर, शिव विहार, साकेत कालोनी, मोहन नगर आदि कॉलोनी के लोग बड़ौत-मेरठ मार्ग पर आईसीआईसीआई बैंक के सामने धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने पुल के नीचे साढ़े तीन मीटर की सर्विस रोड के नीचे नाला बना दिया है। इस कारण इन सभी कॉलोनी के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। जब भी नाले की सफाई की जाएगी तो सर्विस रोड पर आवागमन बाधित हो जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण किया जा चुका है। जबकि नियमानुसार ओवरब्रिज के बराबर में साढ़े तीन मीटर की सर्विस रोड के बाद नाला निर्माण किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें