अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा की परमिशन नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि खेकड़ा पाठशाला से ककडीपुर तक अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा निकालने के लिए परमिशन चार दिन पहले मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने यात्रा की अनुमति नहीं दी। जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।