बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव के रहने वाले संजीव और योगेश ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर उनके 60 वर्षीय चाचा ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। बताया गया कि ऋषिपाल गांव की परचून की दुकान के बाहर सफाई कर रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या प्रधानी चुनाव से जुड़ी चुनावी रंजिश के कारण की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।