बिनौली के फतेहपुर पुट्ठी गांव में घर मे सो रहे बुजुर्ग के कमरे बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। इसमें दिल्ली जल बोर्ड के कर्मी का पिता जिंदा जल गया और उसकी कमरे में ही मौत हो गई। वहां पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद बेटे ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।