फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर लगा किसानों को दी गई जानकारी

बागपत जनपद के लहचौड़ा खेला,सहबानपुर गांव में कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर लगा किसानों को फसलों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी वही किसानों की समस्या को सुना गया। लहचौड़ा,खैला और सहबानपुर गांव में बृहस्पतिवार को संकल्प कृषि अभियान के तहत किसानों को फसलो से सम्बधित जानकारी दी गयी। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से कृषकों व कृषक महिलाओं से सीधा संवाद किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक इंजी.गौरव शर्मा द्वारा गर्मियों में खेतो की गहरी जुताई के महत्व,गन्ने में नमी मापक यंत्र के उपयोग व महत्व एवं फसलों में सिंचाई प्रबन्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही धान की सीधी बुवाई तकनीकी से भी कृषकों को अवगत कराया। इनके साथ मौजूद श्री देव कुमार, एस.आर.एफ. (निकरा) द्वारा खरीफ मौसम में लगाये जाने वाले विभिन्न फसलों के उत्पादन सम्बन्धी तथा मृदा जांच संबधी जानकारी कृषकों को दी गई। वही पशुओ में गर्मी में गोवशो के खान पान,रख रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सुभाष चंद, समोज,लोकेश पंवार, यशपाल,महेश कुमार खोखर,अनिल कुमार, सहित समस्त सम्बन्धी कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तीनो गांव में दर्जनो की संख्या में कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान विनोद शर्मा,राधेस्याम,संजय यादव,योगेश शर्मा,शिवम,मोनू,बबली, आशा,पूनम,आदि किसान मोजुद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें