बागपत में छह साल की मासूम का रेप के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी अनिल कश्यप को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। मामला 12 दिसंबर 2012 का है। मृतक बच्ची मूल रूप से हिम्मतपुर सूजती गांव की रहने वाली थी और नया गांव हमीदाबाद में अपनी रिश्तेदार के घर आई हुई थी, जहां वैहशी अनिल कश्यप ने इस घटना को अंजाम दिया।