बागपत के गांव बड़का में एक युवक की तालाब में डूबने से जान चली गई। दरअसल युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे बैठकर शराब पी रहा था और इसी दौरान उनके बीच शर्त लगी कि तालाब को तैरकर पार करना है। जिसके बाद मृतक युवक तालाब में कूदा लेकिन फिर बाहर नहीं आया।