भले ही प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल बनाया है लेकिन मनचलों को उसका कोई डर नहीं है। मामला बागपत के बड़ौत का है जहां एक मनचले ने जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी मनचले को सबक सिखा दिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।