बागपत में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक बाइक के जरिए सोनीपत से सूखी यमुना के रास्ते अवैध शराब लेकर पहुंचा था। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पुरानी तहसील के पास चेकिंग में युवक को घर दबोचा। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। पूछताछ में पुलिस को कई और आरोपियों का नाम पता चला है।