बागपत के केतिपुरा गांव में 12 हथियारबंद बदमाशों ने शादी के घर में डाका डालकर लाखों की लूट को अजाम दिया। पीड़ितों के अनुसार देर रात रात पौने तीन बजे 12 से 14 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और तमंचे के दम पर घरवालों को बंदी बनाकर घर में में रखा नकदी और जेवरात लूट ले गए। गांव में हुई डकैती से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पीड़ितों ने पुलिस में एफआईआर लिखवा दी है,जिसके बाद पुलिस महकमा मामेले की जांच में जुट गया है।