फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कारीगर का कमाल....कबाड़ से बना दी ‘रोल्स-रॉयस’ जैसी विंटेज कार, VIDEO

आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र से एक अनोखी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक युवा कारीगर ने अपनी मेहनत और देसी जुगाड़ से लग्जरी कार का सपना हकीकत में बदल दिया। पेशे से कारपेंटर सलमान ने कबाड़ के पुर्जों और सीमित संसाधनों का उपयोग कर रोल्स-रॉयस जैसी दिखने वाली विंटेज कार तैयार कर दी है, जो अब इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गई है। सलमान द्वारा बनाई गई यह कार देखने में बिल्कुल क्लासिक विंटेज मॉडल जैसी लगती है। जहां असली रोल्स-रॉयस कारों की कीमत करोड़ों रुपये में होती है, वहीं सलमान ने बेहद कम लागत में उसका लुक तैयार कर लोगों को हैरान कर दिया। यह अनोखी कार अब स्थानीय लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुकी है। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए लोग इसे बुक कराने लगे हैं। सड़क पर जैसे ही यह कार निकलती है, लोग रुककर इसे निहारने लगते हैं और फोटो-वीडियो बनाने लगते हैं। सलमान ने बताया कि इस विंटेज कार को तैयार करने के लिए अलग-अलग जगहों से कबाड़ के पुर्जे जुटाए और महीनों की कड़ी मेहनत के बाद इसे अंतिम रूप दिया। वह हमेशा कुछ नया और अलग करने की सोच रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इस तरह का प्रयोग करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बनाई कार सड़क पर चलती है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो उन्हें अपनी मेहनत सफल लगती है। बता दें कि सलमान की यह पहली कारीगरी नहीं है, इसके पहले भी वह एक छोटी कार को हेलीकॉप्टर का रूप देकर चर्चा में आ चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें