आजमगढ़ जिले में स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। हाइवे पर तेज रफ्तार कार में सवार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार की छत पर बैठे हुए हैं। वहीं, सन विंडो से बाहर निकलकर हाथ लहराकर खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर वाहन व उसपर स्टंट कर रहे युवकों की तलाश में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। अलग-अलग कार में आधा दर्जन से अधिक युवकों का पुलिस पता लगा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काली रंग की कार तेज गति से हाइवे पर फर्राटा भर रही है। कार की खिड़कियों से युवक बाहर निकलकर बैठे हैं, जबकि दो अन्य युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहा है। कार चालक भी तेज गति से गाड़ी को खतरनाक तरीके से चला रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। आगे से चल रहे उनके साथी की ओर से इसका रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ग्रामीण ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाइवे पर चार पहिया वाहन में कई युवक स्टंट कर रहे हैं। यह वीडियो कंधरापुरा थाना क्षेत्र का है। कंधरापुर थाना प्रभारी को जांच सौंपी गई है। वाहनों की पहचान की जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। काफिला बनाकर स्टंट करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।