फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में भूमि विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पांच हिरासत में, चार दिन पूर्व हुई थी मारपीट

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के रहने वाले निवासी संतराम पांडेय का अपने पट्टीदार से जमीन का विवाद था। मामले में मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संतराम पांडेय ने आरोप लगाया कि एक नवंबर को रात करीब आठ बजे उनके पुत्र से उनके पटीदार से कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर वह लोग उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए उनको व उनके भतीजे अवध बिहारी पांडेय व भतीजी मनीषा पांडेय को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। इसी दौरान पटीदार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर आए और बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मारपीट में बुरी तरह से घायल संतराम की भतीजी व भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों सुग्रीव, अंगद, हनुमान, अनिल व रामभुवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कुशमहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें