फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22.684 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 04:48 PM IST

रानी की सराय थाना की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को कोटिला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये कीमत का गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ग्राम कोटिला कट स्थित एक होटल के पास अवैध गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी ऋषभ यादव अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग और संदीप यादव उसी थाना क्षेत्र के नूरपुर कला का निवासी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें