आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर में बीती रात नौ बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।