प्रचंड ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही रंजीत मौर्य की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस पहुंची तो सिपाही मृत पड़ा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।