फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान ने मनाया जन्म जयंती समारोह, VIDEO

स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में श्री अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज के सभागार में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिवाकर तिवारी एवं इंद्रासन सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान अशोक श्रीवास्तव एवं हरि गोविन्द सिंह के कर-कमलों से संस्था की स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें