आजमगढ़ में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पारिवारिक पार्टियां मोदी को हराने के लिए एक साथ होकर गठबंधन कर लिया है। सभी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। घोटाले पर घोटाला किया।