फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैं मुसलमान हूं इसलिए..., सपा के संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में हंगामा, वीडियो वायरल; विधायक को निकाला बाहर

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 03:20 PM IST

आजमगढ़ नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार के दिन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव थे। कार्यक्रम के दौरान जब गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद बोलने के लिए माइक पर आए तभी सामने कुर्सी पर बैठे मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के एक सपा कार्यकर्ता ने नफीस को बोलने से रोक दिया। उनका कहना था कि हम लोग धर्मेंद्र यादव की बात सुनने के लिए आए हैं। इस पर विधायक ने कहा कि मुसलमानों को भी बोलने का अधिकार है, लेकिन उनके अधिकार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के यह कहने के बाद कुछ लोगों ने विरोध करने वाले सपा नेता को नेहरू हॉल से बाहर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें