आजमगढ़ जिले में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव में रविवार को भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कुर्सी पर बैठने को लेकर स्थानीय भाजपा नेता और तहसीलदार के बीच जमकर नोकझोंक हुई।वहीं भीड़ भी बेकाबू हो गई। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस बीच भीड़ में शामिल लोगों ने खूब हंगामा किया। माहौल को दखते हुए कार्यक्रम का समापन भी जल्द करा दिया गया।