आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बीती रात घर के पिछले भाग में चैनल गेट का ताला काटकर कच्छा-बनियान गिरोह घर के अन्दर दाखिल हुए। घर के सदस्यों को मारपीट कर पहले घायल किया और वहीं जमकर नकदी समेत आभूषणों की लूट पाट की। यही नहीं मासूम दो बच्चों को घर के अंदर बंधक बनाकर रखें रहे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।