पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रवि नोना उर्फ रवि लोना की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और एक सेकेंड हैंड बोलेरो वाहन को कुर्क किया गया। इस वाहन की अनुमानित कीमत 1,36000 रुपये है।